फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर गईं संवेदनाएं: सीएचसी से बेटा बाइक पर ले गया मां की लाश, अधीक्षक ने कहा- अस्पताल में शव के लिए नहीं है वाहन

Tue, 29 Oct 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बेटा सीएचसी पर मां की मौत के बाद उसकी लाश बाइक पर लादकर ले गया। अधीक्षक ने कहा था कि अस्पताल में शव के लिए वाहन नहीं है। लोगों ने मरती हुईं संवेदनाओं को सड़क पर देखा और तमाशबीन बने रहे।  
विज्ञापन
सीएचसी से बेटा बाइक पर ले गया मां की लाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सीएचसी में मां की मौत के बाद युवक अपनी मां की लाश को बाइक पर लादकर घर ले गया। अस्पताल में शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं था। किसी ने युवक को बाइक से शव ले जाते देखा तो फोटो खींच ली। फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो कुछ ही देर में यह वायरल हो गया। 

विज्ञापन


रेउसा थाना क्षेत्र के बमभुआ गांव निवासी महदेई (65) की सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। उनके बेटे छन्नूलाल एंबुलेंस से मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेउसा लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान महदेई ने दम तोड़ दिया। छन्नूलाल ने बताया कि मां की मौत के बाद उन्होंने शव को घर ले जाने के लिए वाहन की तलाश की। काफी देर तक वाहन नहीं मिला। मजबूरी में बाइक पर ही शव लेकर चल दिए। 

यह भी पढ़ेंः- शुरू हुआ दीपोत्सव: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय सामान की खरीद करने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने कहा- वाहन की व्यवस्था नहीं है

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्र ने बताया कि अस्पताल में शव वाहन नहीं है। जिला मुख्यालय से वाहन आता है। तीमारदार ने कोई सूचना भी नहीं दी थी। बिना किसी जानकारी के ही वह लोग शव लेकर चले गए। अगर हमसे कहते तो वाहन का इंतजाम कराया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें