सीतापुर। गांवों को रात में दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए सांसद निधि योजना से तकरीबन 27 गांवों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। ये लाइटें चार विकास खंडों में तकरीबन 28 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएंगी। सोलर लाइट लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्ययोजना का एस्टीमेट बन गया है।
जिले के 27 गांवों की जनता की सुविधा के लिए सांसद निधि से सोलर लाइऐं लगाई जाएंगी। इससे रात में गांवों में अंधियारा नहीं रहेगा। कसमंडा ब्लाॅक के ग्राम बहादुरपुर, पलिया, गिरधरपुर, चितरेहटा, दुलारपुर, गौरा, सखा जलालपुर और बसंतापुर में 8.64 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइटें लगेंगी।
गोंदलामऊ ब्लॉक के ग्राम कोथावां, पारा, मोहिद्दीनपुर, लोहंगपुर, सहोली व असवामऊ में 7.56 लाख रुपये से सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। पहला ब्लॉक के रुस्तमपुर और मज्जूपुर गांव में 2.16 लाख रुपये से सोलर लाइटें लगेंगी।
सिधौली ब्लॉक के ग्राम नई बस्ती, अईठापुर, हिम्मतनगर, अटरिया, टेड़ई कला, शाहजहांपुर, बदनपुर, महमूदाबाद तथा कुंवरपुर में फोरवे सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। इससे गांवों में चारों ओर उजियारा होगा। सोलर लाइटें लगाने के लिए सांसद आरके चौधरी ने अपनी निधि से धनराशि दी है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सोलर लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।