फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन

Tue, 25 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सदरपुर में युवक की मौत के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण।- संवाद
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। इलाके में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से रविवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को परिजनों ने मार्ग जाम कर दिया लेकिन पुलिस के समझाने और केस दर्ज होने के बाद मान गए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन


थानगांव के गांव चंदौली निवासी विनोद कुमार (40) रविवार शाम करीब आठ बजे बाइक से महमूदाबाद से लौट रहे थे। सदरपुर के अल्हनापुर के पास उनकी बाइक ओवरटेक करते समय ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे आ गई थी। मौके पर ही विनोद की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालक भाग गया। सोमवार को परिजनों को स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो उसे गोड़ैचा चौराहे पर परिजनों ने रख दिया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सदरपुर मुकुल प्रकाश व रामपुर मथुरा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण नंदन तिवारी दलबल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने परिजनों को समझाते हुए शांत कराया। थानाध्यक्ष मुकुल प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज करते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर ही ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एफआईआर की कॉपी दे दी गई। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें