फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कब्रिस्तान में खुदी मिली कब्र की मिट्टी

Thu, 05 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली स्थित एक कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार सुबह कब्र खुदी मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बतााय कि एक परिवार के कुछ लोग सुबह करीब सात बजे कब्रिस्तान पहुंचे थे। उनको एक परिजन की कब्र पर फातिहा पढ़ना था।
विज्ञापन

लोगों ने देखा कि सदर बाजार निवासी जुबैर (25) के कब्र की मिट्टी आधी हटी हुई है। करीब 13 दिन पहले बीमारी से उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने कब्रिस्तान के जिम्मेदार इसरार को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों को आशंका थी कि शायद किसी ने कोई तांत्रिक क्रिया की होगी। सूचना मिलते ही सदर चौकी इंचार्ज स्वाति चतुर्वेदी मौके पर पहुंचीं। हालांकि कब्र अंदर से सुरक्षित पाई गई।
पुलिस ने बताया कि क्रब के पास किसी जंगली जानवर के पगचिह्न मिले थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी जानवर ने कब्र की मिट्टी हटाने का प्रयास किया है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि परिजनों की रजामंदी के बाद कब्र को दोबारा ठीक से बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें