खैराबाद। बीसीएम अस्पताल से हाईवे जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त महेंद्रीटोला निवासी अंकित गुप्ता (35) के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार वह नशे के आदी थे। बुधवार रात वह घर से निकले थे। बीसीएम मार्ग पर पुलिस के पास शव मिला। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।