फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी दे रही दबिश, एक संदिग्ध हिरासत में

Sun, 12 Jan 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सकरन के लखनियापुर गांव में हुई लूटपाट के मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी कई जगहों पर दबिश दे रही है। कई संदिग्ध स्थानीय पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। बताते हैं कि बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए वेदप्रकाश ने इसी संदिग्ध का नाम पुलिस को बताया था। वारदात के बाद अब तक बदमाशों के बारे में कोई पुख्ता सुराग न लगने से गांव के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

लखनियापुर गांव निवासी वेदप्रकाश के घर में बुधवार रात कई बदमाश घुसे थे। लूटपाट कर माल समेटने के बाद भागते समय उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया था। तभी बदमाश ने वेदप्रकाश को गोली मार दी थी। गोली उनके पेट में लगी थी। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। ऑपरेशन के बाद वेद प्रकाश के पेट से गोली निकाल ली गई है।
वेदप्रकाश ने बताया कि उसे मालूम है कि गोली किसने मारी है। आरोपी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव का ही रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसओजी व स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लूटपाट में शामिल थे छह बदमाश : वेदप्रकाश
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती वेद प्रकाश ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि लूटपाट के समय करीब छह बदमाश थे। सामान लूटने के बाद जब सभी भागे तो उन्होंने एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया। उसने गोली मारने की चेतावनी दी, लेकिन वह डरे नहीं और शोर मचाने लगे। खुद को फंसते देख उसने अपने तमंचे से फायर कर दिया। तभी गोली उनके पेट और हाथ में लगी है। इस दौरान बदमाश को पहचान गए। सीओ बिसवां सतीश शुक्ला ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जल्द वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें