फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

Tue, 14 Jun 2016 11:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
Summer
विज्ञापन
मौसम के तेवर दिन-ब-दिन तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही तीखी धूप लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास कराने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश भी बढ़ती चली गई, जिससे दोपहर को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भीषण गर्मी से परेशान लोग दोपहर को बाहर निकलने से कतराते रहे।
विज्ञापन


शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं।  भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में बाहर निकलने से गुरेज करते रहे। जरूरी काम से जिन्हें बाहर निकलना पड़ा, वह बदन पर कपड़ा लपेटकर छाते के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते नजर आए।

तेज धूप की वजह से दिन का तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। मौसम में 35 प्रतिशत आर्द्रता (नमी का प्रतिशत) रहा, जिसने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया। हालत यह थी कि पंखे व कूलर चलने के बावजूद लोग पसीना-पसीना होते रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें