फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से बिक रहे छोटे गैस सिलेंडर

Thu, 28 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
नियम-कानून की परवाह किए बगैर गांव से लेकर शहर तक में अवैध रूप से छोटे गैस सिलेंडर बिक रहे हैं। उनकी खुलेआम रीफिलिंग भी हो रही है। सहालग में इस धंधे ने और जोर पकड़ लिया है। कम कीमत के ये सिलेंडर कितने घातक हैं, इसका अंदाजा बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे से लगाया जा सकता है। जहां छोटे सिलेंडर के विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदार महकता इस पर प्रतिबंध को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले में बुधवार को एक शादी समारोह में छोटा गैस सिलेंडर फट गया था। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी व कई झुलस गए थे। इस घटना के बाद भी प्रशासन सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। रोजाना की तरह गुरुवार को भी यहां मौत के रूप में छोटे सिलेंडर की बेरोकटोक बिक्री जारी रही।

दरअसल, उपभोक्ता गैस एजेंसियों की जगह दुकानों से पांच किलो का सिलेंडर खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। कारण, दुकान पर उन्हें कोई कागजी खानापूर्ति नहीं करनी पड़ती। मोल-भाव किया, दुकानदार को रुपये अदा कर सिलेंडर मिल जाता है। बाहर ही 70 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से होने वाली रीफिलिंग भी करवा लेते हैं। 
विज्ञापन


यह चल रहा गोरखधंधा
शहर के अलावा कमलापुर, सिधौली, अटरिया, महमूदाबाद, बिसवां, सदरपुर, रेउसा, जहांगीराबाद, मिश्रिख, पिसावां, महोली सहित हर कस्बे में धड़ल्ले से जारी है। इसके उलट एजेंसी पर कनेक्शन लेने में सारी औपचारिकता पूरी करनी पड़ती है।  

गैस एजेंसी से छोटा गैस सिलेंडर खरीदने के नियम
पांच किलो के सिलेंडर सभी गैस एजेंसियों पर उपलब्ध हैं। घरेलू कनेक्शन पर सब्सिडी मिलती है। इसलिए पहचान पत्र, आधार कार्ड व बैंक अकाउंट देना होता है। सिक्योरिटी व गैस के पैसे लेकर सिलेंडर दे दिया जाता है। जबकि व्यावसायिक कनेक्शन के लिए कागजी खानापूर्ति की जरूरत नहीं होती। सिक्योरिटी जमा कर सिलेंडर ले सकते हैं। दुकान पर बिकने वाले सिलेंडरों से कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है।
स्वर्ण सिंह, एरिया मैनेजर इंडियन ऑयल

बाजार में बिकने वाले सिलेंडर का रेट 
300 से 600 रुपये प्रति सिलेंडर
70 से 80 रुपये प्रति किलो रीफिलिंग

गैस एजेंसी का रेट
350 रुपये सिक्योरिटी
250 रुपये गैस

ये सावधानी बरतें
सिलेंडर की एक्सपायरी डेट या टेस्टिंग ड्यू डेट जरूर देख लें। एक्सपायरी सिलेंडर में विस्फोट का खतरा ज्यादा रहता है।
उपयोग न करने के दौरान सिलेंडर के रेगुलेटर की नॉब बंद कर दें।
लीकेज का अंदेशा होने पर बल्ब या माचिस जलाकर चेक न करें। 
लीकेज का अंदेशा होने पर खिड़की-दरवाजे खोल दें।
तेज धूप में सिलेंडर न रखें।

छोटा सिलेंडर लेने नहीं आते ग्राहक
गैस एजेंसियों पर पांच किलो के सिलेंडर के कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ता छोटा गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पर आते ही नहीं हैं। भारत गैस एजेंसी पर छोटे सिलेंडर का अभी तक एक भी कनेक्शन नहीं हुआ है। 
सुरेश राही, संचालक भारत गैस एजेंसी/ अध्यक्ष एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन

अभियान चलाकर रोकेंगे
मानकों की अनदेखी कर छोटे सिलेंडरों की बिक्री व रीफिलिंग पर रोक लगाने को जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग में अवैध बिक्त्रस्ी व रीफिलिंग करता पाए जाए पाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 सर्वेश दीक्षित, एडीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें