फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परमानेंट डीएल के लिए 26 तक स्लाॅट फुल, लोग परेशान

Sat, 24 May 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 27 मई से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके बाद स्थाई डीएल बनवाने की प्रक्रिया और कठिन हो जाएगी। इसकी फीस भी पांच गुना तक बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए वर्तमान व्यवस्था के तहत कम फीस में स्थाई डीएल बनवाने के लिए लोगों में स्लॉट लेने की होड़ मची है। इसके चलते ही डीएल बनवाने के लिए 26 मई तक के सारे स्लाॅट बुक हो चुके हैं। इसके बाद भी पांच हजार से ज्यादा आवेदक वेटिंग में अटके हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत परमानेंट डीएल बनवाने के लिए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में चार हफ्ते में 29 घंटे का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य कर दिया गया है। डीटीसी का शुभारंभ 27 मई से होना है। यहां प्रशिक्षण में हल्के वाहन के लिए आवेदक को छह हजार रुपये का भुगतान करना होगा। भारी वाहन के लिए 10 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि वर्तमान में स्थाई लाइसेंस के लिए एआरटीओ दफ्तर में टेस्ट देना पड़ता है। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट लेने पर तारीख व समय मिल जाता है। इस प्रक्रिया की फीस 1100 रुपये है। ऑनलाइन कराने व अन्य खर्च मिलाकर भी करीब 1500 रुपये में स्थाई लाइसेंस बन जाता है।
27 मई से लागू होने जा रही नई व्यवस्था में चार हफ्ते का प्रशिक्षण लेना होगा। वर्तमान से करीब पांच गुना खर्च भी ज्यादा करना होगा। ऐसे में प्रशिक्षण लेने की अनिवार्यता व ज्यादा खर्च से बचने के लिए आवेदकों में स्थाई डीएल बनवाने की होड़ मच गई। लिहाजा, 26 मई तक के सभी स्लॉट फुल हो गए हैं। आवेदक राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन फीस जमा हो गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी स्लॉट नहीं मिल सका है।
विज्ञापन



क्या है स्लॉट का गणित
आवेदक को स्थाई लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट लेना होता है। एक दिन में सुबह 10 से 12 फिर दोपहर 12:30 से 2:30 और सायं तीन से पांच बजे के बीच स्लॉट के तीन चरण निर्धारित हैं। एक चरण में 48 स्लॉट होते हैं। यानी एक दिन में 144 स्लॉट की सीमा है। अब तक 144 के सापेक्ष एक दिन में 70 से 80 स्लॉट ही भर पाते थे, शेष खाली रह जाते थे। नई व्यवस्था की जटिलता व खर्च से बचने को आवेदकों में ऐसी होड़ मची कि 26 मई तक (रविवार का अवकाश छोड़कर) सभी 144 स्लॉट फुल हो गए हैं।
सर्वर ने खूब रुलाया
ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने के लिए मची होड़ के बीच सर्वर ने भी आवेदकों को खूब परेशान किया। आवेदकों ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को सर्वर बेहद धीमी गति से चला। इससे एक स्लॉट बुक कराने में कई घंटे तक का समय लग गया।

ऑनलाइन ही बनेगा लर्निंग लाइसेंस
लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पहले की तरह रहेगी। घर बैठे आवेदक ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसकी फीस में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।


स्लॉट बढ़ाने के लिए भेजा गया पत्र
स्लॉट बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। वर्तमान में एक चरण में 48 व एक दिन में 144 स्लॉट मिलते हैं, इसकी संख्या एक चरण में 70 व एक दिन में 210 किए जाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

माला बाजपेई, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें