फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तहसीलदार कार्यालय के सामने की नारेबाजी, धनगर आरक्षण की उठाई मांग

Tue, 13 Oct 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मिश्रिख में अ​धिकारियों से वार्ता करते धनगर समाज के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
मिश्रिख। तहसील परिसर में सोमवार को पाल-गड़रिया समाज को धनगर जाति के नाम से अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय पाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में प्रवेश कर गए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए तहसीलदार कार्यालय के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

हंगामे की सूचना पर सीओ विशाल गुप्ता और एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद समाज के पांच-छह प्रतिनिधि अधिकारियों से वार्ता के लिए तैयार हुए। कार्यालय में वार्ता जारी रही, जबकि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी तहसील परिसर में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें