फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता युवक का खेत में मिला कंकाल

Fri, 19 Sep 2025 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कंकाल मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : सरयू तट पर निर्माणाधीन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
विज्ञापन
मानपुर(सीतापुर)। गन्ने के खेत में घूरीपुर मजरा कटिया निवासी ललित कुमार (23) का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। वह 15 दिनों से लापता था। चारा काटने पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़ों से उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

ललित कुमार (23) पांच सितंबर को अचानक घर से लापता हो गए थे। शुक्रवार दोपहर गांव के बराती पूरब दिशा की ओर स्थित गन्ने के खेत में घास काट रहे थे। अचानक उनकी नजर हड्डियों के ढेर पर पड़ी। वहां आसपास काफी पक्षी भी मंडरा रहे थे।
खबर पाते ही वहां भीड़ लग गई। परिजन मौके पर आ गए उन्होंने हड्डियों के पास मिले कपड़ों से ललित के रूप में पहचान की। परिजनों ने बताया कि ललित शटरिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अपराध निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें