फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बहादुरगंज चौकी पहुंचे सेवता विधायक, बोले- यहां अंधेर नगरी चौपट राजा

Fri, 19 Sep 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। बहादुरगंज चौकी पर शुक्रवार शाम सेवता विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस की कार्यशैली पर भड़क उठे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर एक ठेकेदार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। विधायक ने फोन कर थानाध्यक्ष संजय पांडेय को भी खरीखोटी सुनाई। कहा कि अंधेर नगरी- चौपट राजा जैसा हाल है।
विज्ञापन

दरअसल, रमईपुर निवासी रोहित वर्मा करीब डेढ़ माह पूर्व लखनऊ के तेलीबाग निवासी एक ठेकेदार के यहां पेंटिंग का काम करने गए थे। रोहित के अनुसार 550 रुपये प्रतिदिन की दर से उन्होंने 15 दिन तक ठेकेदार के यहां काम किया। इसके बाद ठेकेदार ने सिर्फ दो हजार रुपये दिए। रोहित की बहन का विवाह नवंबर में होना है, इसलिए वह ठेकेदार से लगातार रुपयेकी मांग कर रहे थे। जब रुपये नहीं मिले तो नाराज होकर रोहित ठेकेदार की बाइक लेकर घर चला आया।
थानाध्यक्ष संजय पांडे के मुताबिक ठेकेदार ने लखनऊ स्थित क्षेत्रीय थाने में बाइक गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उनकी बाइक रमईपुर में मिली। इसी संबंध में दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया था। विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि पुलिस ठेकेदार को संरक्षण देकर चौकी में बने कमरों में आराम करा रही थी। रोहित व उसकी मां चौकी का चक्कर लगा रही थी। उन्होंने एसपी से भी फोन पर बात कर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें