महोली। उमरिया गांव में सोमवार देर रात मां के साथ बेड पर सो रहे छह वर्षीय बालक की सांप के काटने से मौत हो गई। गांव निवासी पंकज का पुत्र आनंद (6) रात करीब तीन बजे अचानक रोने लगा। उसने हाथ की अंगुली में किसी के काटने की बात बताई। परिजन उसे मितौली सीएचसी ले गए।
वहां हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मकान के पीछे झाड़ियां और गन्ने का खेत है। कमरे में फर्श व प्लास्टर नहीं होने से ग्रामीणों ने सांप के सुराग से आने की आशंका जताई है।