फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आश्वासन पर उगा ली छह बीघा गन्ने की फसल

Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पीड़ित संतोष कुमार।
विज्ञापन
गोंदलामऊ। ब्लॉक क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी संतोष कुमार ने रामगढ़ चीनी मिल के जिम्मेदारों के आश्वासन पर छह बीघा गन्ने की फसल खेतों में उगा ली। आरोप है कि अब जिम्मेदार गन्ना कटवाने से मुकर रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि वह रामगढ़ चीनी मिल के सट्टा धारक हैं। वह अपना गन्ना चीनी मिल रामगढ़ के गेट पर सप्लाई करते हैं। बताया कि रामगढ़ चीनी मिल के ग्रामसेवक महेश मिश्रा व सुपरवाइजर विकास पाठक गांव आए थे। उन्होंने पीड़ित व उनके गांव के ही ओम प्रकाश को आश्वस्त किया कि आप लोग गन्ने की फसल उगाइये। गन्ने को मिल रेट से सौ रुपये प्रति क्विंटल अधिक मूल्य पर खेत से ही बीज के लिए खरीद लेंगे। आरोप है कि जिम्मेदारों की बात का विश्वास कर गन्ने की फसल का उत्पादन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि मिल बंद होने के 10 दिन बाद गन्ना कटवा लिया जाएगा। बताया कि रामगढ़ चीनी मिल 17 अप्रैल को बंद हो चुकी है। पीड़ित का गन्ना अभी भी खेत में खड़ा है। इससे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें