सीतापुर जिले के मुंशीगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद लखनऊ रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीतापुर। शहर कोतवाली के मुंशीगंज निवासी मैनुद्दीन (35) को उसके दोस्त रजत मिश्रा व भैरव मिश्रा ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैनुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया।
विज्ञापन
लखनऊ में इलाज के दौरान मैनुद्दीन की मौत हो गई। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।