फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: ई रिक्शा पलटने से परिवार सहित दवा लेने जा रहे युवक की मौत, पत्नी व भाभी घायल

Tue, 23 Jun 2026 12:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

परिजनों ने बताया कि प्रवीण मिश्रा का निजी ई रिक्शा था। वह अपनी पत्नी दलपति, भाभी व बेटा बेटी के साथ पत्नी की फाइलेरिया की दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया आ रहे थे। अचानक ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में काजीकमालपुर महोली मार्ग पर रन्नूपुर के निकट ईरिक्शा अचानक पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो महिलाएं व बच्चे घायल हो गये। 112 नंबर से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ नितेश कुमार ने प्रवीण मिश्रा (35) पुत्र गुरूप्रसाद निवासी कैमहरा थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि प्रवीण मिश्रा का निजी ई रिक्शा था। वह अपनी पत्नी दलपति, भाभी व बेटा बेटी के साथ पत्नी की फाइलेरिया की दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया आ रहे थे। अचानक ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें प्रवीण ई रिक्शा के नीचे दब गए और बुरी तरह घायल हो गए।

राहगीरों ने मदद कर ई रिक्शा को हटाया। एंबुलेंस को कॉल की गई मगर काफी देर तक वह मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची एवं सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें