सीतापुर जिले के रामपुरकलां के बकराभारी गांव निवासी अनीता (25) की बृहस्पतिवार दोपहर बकरी चराते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही रंगीलाल पर है, जो कि भाग गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार अनीता गांव के एक सौ मीटर की दूरी पर बकरी चरा रही थी। इसी बीच रंगीलाल उसके पास पहुंचकर विवाद करने लगा, फिर उसने धारदार हथियार महिला की हत्या कर दी।