फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, रमुवापुर  में एक माह से पसरा अंधेरा

Wed, 22 Jun 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र के  ग्राम सभा बहुबनी के मजरा रमुवापुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से एक माह से अंधेरा पसरा है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के रमुवापुर गांव में मई में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल थी। माह के अंतिम सप्ताह में यहां रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे यहां की सप्लाई गुल हो गई थी। यहां के खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने के लिए उपभोक्ता लगातार चक्कर लगा रहे हैं पर पावर कॉर्पोरेशन के अफसर उनकी सुन नहीं रहे हैं। 

ग्रामीण नरेश, पिंटू, राजाराम, विश्वनाथ, सर्वजीत, राहुल, लवकुश व मुनिराज का कहना है कि बिजली न मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणाें ने बताया उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें