फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच धारदार हथियार व लाठी डंडे चले, तीन गंभीर

Fri, 02 Jan 2026 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ विवाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के बिसवां के सरैया माफी गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


गांव निवासी फैसल ने बताया कि मामूली बात पर उनका गांव के ही कलीम, गुड़ानी, भूरे व अन्य ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में फैसल के साथ दानिश और बुशरा के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं।

शोर सुनकर आये ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल फैसल, बुशरा और दानिश को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें