फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: नाले में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, तेज बहाव में दोनों की गई जान

Wed, 19 Aug 2026 05:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

घटना से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। अधिकारियों ने शासन के नियमानुसार दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मथुरा में सरयू नदी में उफान के कारण ग्राम केवड़ा के पास नाले में पानी का बहाव तेज हो गया है। बुधवार को इसी नाले को पार करते समय पैर फिसलने से 12 वर्षीय बालक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पानी में कूदे उसके 25 वर्षीय चचेरे भाई की भी डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। अधिकारियों ने शासन के नियमानुसार दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्राम केवड़ा निवासी कुन्नीलाल का पुत्र सुरेन्द्र (12) अपने चचेरे भाई कल्लू (25)  के साथ खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में सरयू नदी से जुड़ा नाला पड़ता है। नदी में उफान के कारण नाले में काफी पानी और तेज बहाव था। नाला पार करते समय सुरेंद्र का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर कल्लू उसे बचाने के लिए नाले में कूद पड़ा।

पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों संभल नहीं सके और डूब गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश कर कुछ देर बाद दोनों के शव बरामद कर लिए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने बताया कि शासन के नियमानुसार  मृतको के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की विधिक कार्रवाई पूरी कराई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें