फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: सपा के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट, बड़े नेता के समधी ने की हैं 25 शादियां, महिलाओं से करोड़ों ठगे

Wed, 17 Jun 2026 11:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिये 25 शादियां करने का आरोप है। साथ ही इन महिलाओं से करोड़ो की ठगी का भी आरोप है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र व ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 25 महिलाओं से शादी कर उन्हें ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर को ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिये 25 शादियां करने का आरोप है। साथ ही इन महिलाओं से करोड़ो की ठगी का भी आरोप है।

धोखाधड़ी में आरोपी के बेटे के भी शामिल होने का पुलिस को शक है। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में बुधवार को प्रकाशित खबर को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है। साथ ही भाजपा पर निशाना भी साधा है।

विज्ञापन


24 मई को किया था गिरफ्तार
करोड़ों की ठगी के आरोपी अनुज को महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई को नोएडा से गिरफ्तार किया था। वह ग्रेटर नोएडा में चंद्रप्रकाश त्रिवेदी की फर्जी पहचान बनाकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, वह अजय अग्रवाल, अजय, संतोष सिंह, जयप्रकाश, रमेश चंद्र गुप्ता आदि नामों का इस्तेमाल कर ठगी कर चुका है। 75 वर्षीय महिला ने चार मार्च 2022 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नयानगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि आरोपी ने अखबार में प्रकाशित वैवाहिक विज्ञापन के जरिये उनकी 45 वर्षीय बेटी से संपर्क किया। एक मार्च 2019 को उससे शादी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें