फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जमीन में छू रहे थे पैर, जांच शुरू

Thu, 30 Apr 2026 09:18 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना से हड़कंप मच गया। पेड़ की जिस डाल से शव लटकता मिला है, उसकी ऊंचाई भी ज्यादा नहीं है। यह दोनों बिंदु चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर खेउटा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटा रामपुर परिसर में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन


रामपुर खेउटा निवासी जयराम (22) का शव स्कूल परिसर में अमरूद के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। युवक के पैर जमीन में छू रहे थे। वहीं, पेड़ की जिस डाल से शव लटकता मिला है, उसकी ऊंचाई भी ज्यादा नहीं है। यह दोनों बिंदु चर्चा का विषय है।

स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि यहां चार शिक्षक तैनात हैं। दो लोग जनगणना ड्यूटी में गए हैं। वह और इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सरोज स्कूल में शिक्षण कार्य देख रहे हैं। सुबह ग्रामीणों ने फोन करके घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था जयराम, 25 को आया था गांव
जयराम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था। लंबे समय से वहीं रहकर काम के रहा था। 25 अप्रैल को वह गांव आया था। वह काफी मिलनसार था। ग्रामीणों के अनुसार जयराम कभी परेशान हाल नहीं दिखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें