सांडा। बिसवां के पुरैनी गांव के पास मंगलवार रात दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए।
सांडा कस्बे के निवासी जुनैद (33) रात में मोंचकला गांव निवासी अपनी बहन स्वालिहा (50) और बहनोई अनीस (55) को उनके गांव बाइक से छोड़ने जा रहे थे। भोलागंज-बिसवां मार्ग पर पुरैनी गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
दूसरी बाइक पर सदरपुर के पिपराखुर्द निवासी उमेश (32 ) सवार थे। टक्कर लगने के बाद चारों जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी बिसवां लाया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने जुनैद और अनीस को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।