फोटो-63फुटबाल मैच में गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद
सीतापुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई टीमों के बीच छह मैच खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते मैच का खिताब जीता। फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 10 टीमें दमखम दिखा रही हैं।
पहला मैच उन्नाव व गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने 01-00 से विजय प्राप्त कर अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं दूसरा मैच कानपुर और बरेली के मध्य खेला गया। बरेली की टीम को हराकर कानपुर की टीम ने 01-00 से जीत हासिल की। इसी तरह से तीसरा फुटबॉल मैच गाजीपुर और पीलीभीत के मध्य खेला गया। इसमें गाजीपुर की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-01 से अपनी जीत पक्की की। चौथा मैच हरदोई व सीतापुर के मध्य खेला गया। इसमें क्लीन स्वीप करते हुए हरदोई को हराकर सीतापुर ने 02-0 से शानदार जीत हासिल की। इसके बाद खिलाड़ियों के अंदर खोया हुआ जोश वापस आया। पांचवां मैच बस्ती और गोरखपुर के मध्य खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमें 01-01 की बराबरी पर रही। छठा मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें वाराणसी व बरेली के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम ने शुरुआत से बढ़त बनाते हुए बरेली टीम पर आखिरी तक अपना दबाव बनाए रखे। वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 04-01 मैच जीत लिया। मैच देख रहे दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के ऑब्जर्वर नेतई सरदार, क्रीड़ा अधिकारी महमूदाबाद राजेश सोनकर, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, खेल प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार, अरुण गौतम, मयंक आनंद, देवेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित रहे।