रामकोट। रामकोट थाना क्षेत्र के कटीली चौकी इलाके में मलका नगर निवासी सूरज (14) पुत्र राम प्रताप यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताते हैं कि सूरज मंगलवार को क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलकर वापस जाते समय नदी पार करने लगा। तभी गहरे पानी में चलने जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
जानकारी के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामकोट एसओ बृजेश कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।