फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमृत’ ने शहरवासियों को दिया ‘विष’

विज्ञापन
सीतापुर के मक्खन होटल से प्रेमनगर जाने वाले मार्ग पर खोदाई से बदहाल मार्ग। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। अमृत योजना ने शहर की सड़कों की सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है। जलनिगम पूरे शहर में वॉटर पाइप लाइन डाले जाने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं कर रहा है। इसकी वजह से सड़कों में गड्ढ़े हो गए हैं। कहीं सड़क टूट गई है तो कहीं पर मिट्टी की पटान नहीं की गई है। इससे सड़कों पर निकलना किसी भी खतरे से कम नहीं है। इसकी तस्दीक ऊपर दिए गए केस कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय शहर में जलनिगम द्वारा पाइप लाइन के जरिए पेयजल सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। यह पाइप लाइन जीआईसी चौराहा, पुराने सीतापुर, चुंगी चौकी, प्रेमनगर आदि मोहल्लों में पड़ रही है। जलनिगम पहले सड़क काटकर खोदाई करता है, उसके बाद वहां पर पाइन लाइन डाल दी जाती है। लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद ठीक से पटान नहीं की गई न ही सड़क को बनाया जाता है। कहीं सड़क में गड्ढ़े हो गए है तो कहीं सड़क टूट गई है।
ईओ गुरुप्रसाद पांडेय ने बताया कि शहर की सड़कें खराब हो रही हैं। जलनिगम द्वारा केवल पाइप लाइन डालने के बाद उसे सही नहीं किया जा रहा है। इसके लिए जलनिगम को पत्र लिखा गया है।

सीतापुर के बटगंज मोहल्ले से कैचीपुल जाने वाला मुख्यमार्ग खोदाई से हुआ बदहाल।- फोटो : SITAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें