रेउसा। थाना इलाके में रविवार की शाम कोडवा धमधमपुर निवासी प्यारेलाल जायसवाल के खाली पड़े खेत में अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत में अजगर होने की सूचना पर वहां भीड़ ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
ग्रामीण रमेश जायसवाल, संजय, लल्लन, राकेश, गार्गी, रमेश राजपूत आदि के सूचना देने के बाद भी देर शाम तक वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। जबकि अजगर खेत में ही मौजूद है। उजाला रहने तक लोग अजगर पर निगाह बनाए हुए थे। अंधेरा होने पर ग्रामीण वापस चले आए। खेत में अजगर की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं।