फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा, लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को तहसील क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। कई ढाबों व खाद्य सामग्री की दुकानों से नमूने भरे।
विज्ञापन

जांच अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अजय वर्मा, प्रेम कुमार यादव, रामेंद्र नाथ वर्मा, विनय कुमार, अजय कुमार सोनी की टीम ने सबसे पहले तहसील क्षेत्र के एचपी ढाबा कमलापुर से पनीर इसके बाद सिंह ढाबा कमलापुर से हल्दी का नमूना भरा।
जनता रेस्टोरेंट सिधौली से अरहर की दाल व रामू कचौड़ी सिधौली के यहां से लाल मिर्च के नमूने लिए गए। इसी क्रम में साफ-सफाई को लेकर दो प्रतिष्ठानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा मिलावटखोरी के संबंध में किसी भी तरह की सूचना कोई भी व्यक्ति विभाग को दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें