सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी ने युवती की पहले वीडियो बना ली, उसके बाद उस पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान युवती ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का कहना है कि सदर बाजार निवासी तालिब खान ने उसकी नहाते वक्त वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। युवती का आरोप है कि युवक ने उस को अगवा करने की कोशिश की। साथ ही दुष्कर्म का प्रयास भी किया। युवती का आरोप है कि जब उसने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे वह काफी परेशान है। इस बारे में उसने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि युवती और आरोपी कई साल से एक जागरण पार्टी में काम करते थे। इसी बीच युवती का नहाते समय आरोपी ने वीडियो बना लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती ने बताया कि वह काम छोड़ना चाहती है, लेकिन आरोपी उसको बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। हालांकि युवती के पास वीडियो नहीं है। उसका कहना है कि वीडियो आरोपी के पास ही है। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।