फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर उतारी जा रही थीं पंजीरी की बोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। बाल विकास एवं पुष्टाहार केंद्र की पंजीरी को बोरियां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर उतारी जा रही थीं। एसडीएम ने बोरी लदी ट्रॉली अभिरक्षा में लेते हुए सीडीपीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य बुधवार की सुबह निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान विकास खंड महमूदाबाद के बाल विकास एवं पुष्टाहार केंद्र की पंजीरी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उनकी निगाह पड़ी। नगर के बिसवां रोड पर गुरुद्वारे के नजदीक एक घर में पंजीरी की बोरियों को उतारते देख उन्हें शक हुआ।
उपजिलाधिकारी ने बताया प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि यह घर बाल विकास पुष्टाहार विभाग में कार्य करने वाली एक कार्यकर्ता का है। जिसने अपने घर पर पंजीरी की बोरियां उतरवाईं थीं। उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य ने सीडीपीओ को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें