सीतापुर। कोरोना की चपेट में आकर बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 70 पॉजिटिव मिले हैं। मरने वालों की जानकारी अभी स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा सका है। पोर्टल पर इनकी संख्या अपलोड कर दी गई है। वहीं जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3396 पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराई गई जांच रिपोर्ट के अनुसार बिसवां में पांच लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमे आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक, सीएचसी बिसवां का एक कर्मी, संजय नगर, पुरैनीगंज व ग्राम मलेथु में एक-एक लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा सीएचसी सिधौली में एक फॉर्मासिस्ट पॉजिटिव हो गए हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया दो दिन के लिए सीएचसी की ओपीडी बंद रहेगी।
लहरपुर में इंडियन बैंक का एक कर्मी व पॉवर कार्पोरेशन का एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव हुआ है। इसके अलावा लौकी बेहटा, ढोकलगंज बिसवां, तहसील बिसवां, शंकरपुर बिसवां, बन्नी खैरेला बिसवां, बेलझरिया बिसवां, क्वोटीकलां, मास्टरबाग, माखूपुर खैराबाद, सरैंया मलुही, जिला महिला अस्पताल, नेवादा, बीहट बीरम, सीएचसी मछरेहटा, कैथा टोला महोली, राजनगर कॉलोनी महोली, विजयलक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, नई आबादी गुड़ियाना, सुदामापुरी, आंख अस्पताल, जेल रोड, खूबपुर, घंटाघर, स्वरूप नगर, शिवपुरी, गौरा लिल्सी, कारीपाकर पिसावां, रेउसा, अटरिया में पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को भर्ती करा दिया गया है।