फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह खेत गए एक ही परिवार के चार लोगों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। खबर पाते ही आनन-फानन में विभाग ने टूटी बिजली लाइन जोड़ दी, लेकिन चंद घंटे बाद ही इस लाइन का तार टूट कर खेत की रखवाली के लिए लगे कटीले तार पर जा गिरा। जिससे उस पर करंट उतर आया और खेत गया एक अन्य बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संदना निवासी सुरेश 45 पुत्र छोटेलाल, उसकी पत्नी चमेली 40, बेटी लक्ष्मी 10, बेटे बृजेश 15 वर्ष के साथ संदना के पड़ोसी सुंदरानंद आश्रम के पास अपने खेत को काम करने गई थी। यह लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूट कर इन लोगों के ऊपर गिर गया। जिससे यह चारों लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में लोगों को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया। साथ ही हाईटेंशन लाइन तार टूटने की खबर पाकर सरवा उप केंद्र से बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने टूटे हुए हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ दिया।
कुछ देर बाद संदना निवासी बनवारी 50 पुत्र जसकरण अपने खेत जा रहा था। इसी बीच जोड़ा गया हाईटेंशन लाइन का तार फिर से टूट गया। टूटने के बाद करंट दौड़ता बिजली का तार खेत में सुरक्षा के लिए लगे लगे कटीले तार पर जा गिरा। जिससे उसमें भी करंट उतर आया और इसी बीच उधर से गुजरा बनवारी कटीले तार की चपेट में आ गया। जिससे उसको जबरदस्त करंट लग गया। जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उसको आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में सरवा उप केंद्र के जेई राकेश कुमार भार्गव का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है। एसओ आरबी सुमन का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें