महमूदाबाद (सीतापुर)। कुएं में गिरे बकरी के बच्चे को निकालने उतरे ग्रामीण का बेटा भी मदद को कुएं में उतर गया, लेकिन वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने पिता पुत्र को बाहर निकाला।
रामपुर कलां के कंडौरा गांव निवासी मैकू लाल (62) पुत्र मोहन लाल के घर के बाहर बने कुएं में बकरी का बच्चा शाम को गिर गया। कुएं में पानी न होने के चलते मैकू लाल भी कुएं में बकरी के बच्चे को बचाने के लिए उतर गए। जब वह बाहर नहीं निकल पाया तो अपने पिता को बचाने के लिए उसका पुत्र वीरेश कुमार भी कुएं में उतर गया।
कुआं गहरा होने के चलते वह भी बाहर नहीं निकल पाया और गर्मी के चलते वह बेहोश हो गया। तब ग्रामीणों ने कुएं में पानी डाला। जिससे वीरेश होश में आ गया और ग्रामीणों की मदद से पिता, पुत्र को रस्सी के जरिए कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद पिता-पुत्र को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करा दिया गया है।