फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से निर्मित व अर्ध निर्मित असलहे, कारतूस, आदि बरामद किए हैं। हालांकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि इलाके में शारदा सहायक नहर के किनारे पालिका परिषद का बंद पड़ा स्लाटर हाउस है। इसमें लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियन पुरवा कुटी सुपौली गांव निवासी रामखेलावन अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी संचालित करता था।
इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस टीम ने दबिश दी। वहां से पुलिस ने छापामार कर रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, चार देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस, पांच लोहे की नाल व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि इस दौरान रामखेलावन का एक साथ तालगांव के मुबारकपुर तनिवासी अतीक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस का कहना है उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें