फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

महमूदाबाद निवासी मनीष (24) पुत्र मायाराम सोमवार की सुबह घर के पश्चिम में स्थित चमरेहरी तालाब के पास खड़ा था। बताया जाता है कि इस बीच अचानक शरीर का संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। इसके बाद डूबने लगा। घटना को देखकर ग्रामीणों ने सूचना युवक के परिवार को दी। इसके बाद युवक को बचाने के लिए उसके पिता मयाराम गांव के प्रमोद, राहुल, रोहित, विनोद तालाब में कूद गए।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें