सिधौली। कोतवाली सिधौली इलाके में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की सांड के हमले में मौत हो गई।
सिधौली इलाके के विशुनदासपुर निवासी गुरुप्रसाद 55 मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव के बाहर अपने खेत में उरद की फसल की रखवाली करने गए थे, जहां पर सांड ने किसान पर हमला कर दिया।
सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।