फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत, मां-बेटी घायल

Wed, 16 Sep 2026 01:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के संदना में हुए हादसे में ऑटो चालक उमेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूबी और उनकी बेटी घायल हो गईं।
विज्ञापन
बस ने ऑटो में मारी टक्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के संदना क्षेत्र के रालामऊ के पास बुधवार को सिधौली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सवारी लेकर संदना जा रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक उमेश चंद्र (75) निवासी रालामऊ की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवारी के रूप में जा रहीं रूबी पत्नी सुभाष निवासी बारोय और उनकी दो वर्षीय बेटी इनाया घायल हो गईं। दोनों को रालामऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमेश चंद्र अपने ऑटो में सवारी लेकर संदना की ओर जा रहे थे। रूबी अपनी दो वर्षीय बेटी इनाया के साथ उमेश चंद्र के ऑटो में सवारी के रूप में दवा लेने संदना जा रही थीं। रालामऊ के पास सिधौली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक उमेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूबी और उनकी बेटी घायल हो गईं।

हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रालामऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल मां-बेटी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य है। फरार बस को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें