फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर पीटीसी के अश्वारोहियों ने झटके दस मेडल

Tue, 30 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मुरादाबाद स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में 27 वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में सीतापुर पीटीसी की टीम का दबदबा कायम है। टीम ने दो दिनों में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता कायम बनाए रखी। एडीजी पीटीसी विजय सिंह मीणा ने सभी विजेताओं को फोन से वार्ता कर बधाई दी है।
विज्ञापन


एडीजी पीटीसी ने बताया कि पीटीसी सीतापुर से 12 अश्वों और छह राइडर्स की टीम मुरादाबाद गई है। पहले दिन टीम ने दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक हासिल किए। दूसरे दिन यूपी पुलिस सर्डस कंपटीशन में राइडर अशोक कुमार ने शाहीन अश्व के साथ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, मिडले रिले कंपटीशन में हिमांशु कुमार, अविनाश कुमार और अजय सिंह की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इसी रेस में मोहित कुमार और कुलदीप की टीम ने रजत पदक झटक लिया।
पुलिस हार्स टेस्ट में अविनाश कुमार और अजय सिंह की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसी रेस में हिमांशु कुमार को कांस्य पदक मिला। वहीं, फॉल्ट एंड आउट में अविनाश कुमार को रजत पदक हासिल हुआ है।
विज्ञापन


लगातार प्रशिक्षण से मिली सफलता
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीतापुर की छह राइडर्स और 12 अश्वों की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए प्रतियोगिता से पूर्व उन्हें मिलिट्री व पीटीसी ग्राउंड में कड़ा प्रशिक्षण दिलाया गया। सभी टीमों को आरआईएमपी राम बाबू ने प्रशिक्षित किया। वर्तमान में पीटीसी की अश्व शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से 80 नये अस्तबलों का निर्माण जारी है। निर्माण पूरा होते ही सीतापुर पीटीसी के अस्तबलों की संख्या प्रदेश में सर्वाधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

- विजय सिंह मीणा, एडीजी पीटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें