फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कलर कोडिंग संग अब निर्धारित रूट पर दौडेंगे ई रिक्शा

Tue, 30 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। नगर पंचायत पैंतेपुर में अब ई रिक्शा कलर कोडिंग के साथ निर्धारित रूट पर दौड़ेंगे। निगरानी के लिए सभी रूटों के लिए अलग-अलग रंग को कोडिंग की गई है। साथ ही रूट पर चलने वाले हर ई रिक्शा का क्यूआर कोड भी होगा। इससे मनमानी के साथ सड़कों पर दौड़ने वाले ई रिक्शा के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण लगने से जाम की समस्या से काफी लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बीते दिनों नगर पंचायत पैंतेपुर में शिविर लगाकर 90 ई रिक्शा पंजीकृत किए गए थे। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने ई रिक्शों के लिए कलर कोडिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। कोडिंग के अनुसार पैंतेपुर से महमूदाबाद आने वाले ई रिक्शा पर ऑरेंज कलर की कोडिंग की गई है। जबकि पैंतेपुर से बेलहरा जाने वाले ई रिक्शा हरे रंग की कोडिंग के होंगे। सोमवार को ईओ रेणुका यादव ने संबंधित रूट के ई रिक्शों पर निर्धारित कलर पट्टिका और क्यू आर कोड चस्पा कराए गए।
ईओ नगर पंचायत पैंतेपुर रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में चलने वाले ई रिक्शों का पंजीकरण पूरा हो गया है। ई रिक्शों पर कलर कोडिंग करने के साथ क्यूआर कोड भी लगाए जा रहे हैं। सभी चालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि तय रूट पर ही चलें। रूट से अलग चलने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब सभी ई रिक्शे कलर कोडिंग के साथ क्यूआर कोड चस्पा करके ही चलेंगे। ई रिक्शा के संबंध में जानकारी के लिए मुसाफिर को बस अपने मोबाइल से ई रिक्शा पर चस्पा क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। कोड स्कैन करते ही रिक्शा चालक का नाम, रिक्शा मालिक का नाम, रिक्शा नंबर और तय रूट का विवरण सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें