सीतापुर जिले में थाना सदरपुर इलाके में डीजे निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीतापुर जिले में थाना सदरपुर इलाके में डीजे निकालने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को खैराबाद बड़ी संगत के महंत बजरंगमुनि ने ऐलान किया है कि वह गांव जाकर के हिंदू समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। क्षेत्र के गांव बनवीरपुर में गुरुवार को डीजे निकालने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
हिंदू समुदाय के लोगों का कहना था कि आज तक गांव से कभी डीजे नहीं निकला गया। इसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में एसओ अजय रावत ने बताया कि तुरंत ही घटना का संज्ञान लेते हुए 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार को महंत ने सदरपुर जाकर हिंदू समुदाय के लोगों से मुलाकात किए जाने की बात कही है।