फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भड़काऊ भाषण देने पर आकाश आनंद और तीन प्रत्याशियों समेत 30 अज्ञात के खिलाफ केस, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 28 Apr 2024 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, तीन प्रत्याशियों सहित 30 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर और नाम बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन
बसपा नेता आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर के राजा कॉलेज मैदान पर हुई जनसभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, तीन प्रत्याशियों सहित 30 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर और नाम बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है।

विज्ञापन


शहर के राजा काॅलेज मैदान पर रविवार को बसपा की एक चुनावी जनसभा हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया। उनके इस बयान को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। मामले में वादी बने शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि आकाश आनंद, जिलाध्यक्ष विकास राजवंशी, लखीमपुर सीट से बसपा प्रत्याशी अंशय कालरा, धौरहरा से प्रत्याशी श्यामकिशोर अवस्थी और सीतापुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा करीब 30 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वीडियो के आधार पर इनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें