फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर मदरसा दुष्कर्म कांड: मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, छात्रा भी आरोपों से पलटी

Sun, 09 Nov 2025 10:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Sitapur Madrasa incident: पुराना सीतापुर स्थित एक मदरसे के प्रबंधक मौलाना इरफान उल कादरी चतुर्वेदी पर लखीमपुर निवासी नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इसी मदरसे से हुई गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुराना सीतापुर स्थित एक मदरसे के प्रबंधक मौलाना इरफान उल कादरी चतुर्वेदी पर लखीमपुर निवासी नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार सुबह पुलिस को छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट मिली है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने जब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रविवार सुबह छात्रा से पूछताछ की तो वह दुष्कर्म के आरोप से पलट गई। कहा कि उसके साथ सिर्फ छेड़छाड़ हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन


 बता दें कि लखीमपुर निवासी 15 वर्षीय छात्रा मदरसे के आवासीय परिसर में वर्ष 2022 से ही रहती है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि मंगलवार को  बहाने से बुलाकर मदरसा प्रबंधक मौलाना इरफान कादरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार शाम को छात्रा ने मौका पाकर सहेली के मोबाइल फोन से पिता को सूचना दी। इसपर पिता डायल 112 को खबर करते हुए खुद भी मदरसे में पहुंच गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात मदरसे में छापा मारा। प्रबंधक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने वहां से प्रबंधक की पत्नी को हिरासत में लिया। मदरसा प्रबंधक भूमिगत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें