सीतापुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर ने 89 हजार 641 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 5 लाख 31 हजार 138 मत हासिल किए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने 4 लाख 41 हजार 497 मत प्राप्त किए।

विज्ञापन
यह जीत मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति नाराजगी के कारण मिली है। इस जीत में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई का जैसे मुद्दों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसा मानना है किसान, युवा, नौकरीपेशा व गरीब महिलाओं का। जिन्होंने अपने वोट की ताकत से जिले का परिणाम बदल दिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर की जीत पर किसान नरेंद्र शुक्ल कहते हैं कि भाजपा ने किसान सम्मान योजना जरूर शुरू की है। एक तरफ कुछ लाभ तो जरूर मिला, लेकिन फसल पैदा करने के लिए डीजल, बिजली, खाद सब कुछ महंगा हो गया। इससे किसान की कमर टूट गई है। युवा सौरभ मिश्रा बताते हैं कि टीईटी पास कर चुका हूं। भर्ती नहीं निकल रही है। अब तो उम्र भी बढ़ती जा रही है। इससे युवा बहुत परेशान थे।
विज्ञापन
उधर, मोहित कहते हैं कि सेना में अधिकतर ग्रामीण इलाके के युवाओं को जाने का सपना होता है। लेकिन केंद्र सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के सपने तोड़ दिए। इससे युवाओं में काफी आक्रोश था। वहीं पुलिस भर्ती निकली तो पर्चा लीक हो गया। इससे युवाओं के सपने धरे के धरे रहे गए। इससे परेशान होकर भाजपा से हम लोगों ने किनारा कर लिया।