सीतापुर जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आठ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीतापुर जिले के रेउसा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्यनरत आठ छात्राओं की देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद सभी को देर रात सीएचसी लाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर डीएम ने चार सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। इसमें सीडीओ, बीएसए, एफएसडीए और डॉ सोनाली विश्वास शामिल हैं।
इलाके के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं सुहानी,शालिनी,जुगनी, ज्योति रस्तोगी, पल्लवी, अंशिका, एंजिका और अंकिता की तबीयत बिगड़ी है। इनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।