फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: कोहरे में ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार... एक बच्ची सहित चार घायल

Fri, 12 Dec 2025 11:55 AM IST
ishwar ashish ॔अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के मछरेहटा में हुई एक दुर्घटना में एक स्कूल बस ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सीतापुर में हुई दुर्घटना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के मछरेहटा के बीहट बीरम और आदिलपुर के बीच शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आर जे जे एजुकेट प्वाइंट स्कूल की बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

विज्ञापन


घटना के समय स्कूल बस से बच्चे मछरेहटा से खैराबाद की तरफ स्कूल को जा रहे थे। तभी खैराबाद की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर और बस में आपस में टक्कर हो गई। बस में 25 बच्चे सवार थे जिसमें से एक बच्ची शगुन रस्तोगी पुत्री मनोज रस्तोगी उम्र करीब (9 वर्ष) निवासी मछरेहटा को हल्की चोट आई है। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, बस में सवार 2 शिक्षक प्रीति मिश्रा ( 26 वर्ष),  अभय मिश्रा (25 वर्ष) निवासी राठौरपुर भी चोटिल हो गए। साथ ही ड्राइवर अनुज कुमार (40 वर्ष) को चोट आईं है
विज्ञापन


तीनों लोगों का इलाज सीएचसी मछरेहटा में चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है और उपचार किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें