फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराबी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया कलंकित, युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 18 May 2026 08:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, (कमलापुर) सीतापुर

सार

सीतापुर के कमलापुर इलाके में हुई एक घटना ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया। नशे की हालत में एक युवक ने गन्ने के खेत में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमलापुर इलाके के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। रविवार को एक युवक ने अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक गांव की महिला के अनुसार उनका पति नशे का आदी है। वह रविवार को अपनी 13 वर्षीय पुत्री को उनकी बुआ के घर से वापस लेने गया था। आरोप है कि वापस आते समय युवक ने नशे की हालत में अपनी पुत्री को डराया, फिर गन्ने के खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद किशोरी अपने घर आ गई।

महिला ने जब अपनी पुत्री के शरीर पर खरोंचों के निशान देखे तो इसका कारण पूछा। इस पर पीड़िता ने सारी घटना बता दी। इंस्पेक्टर इतुल चौधरी के अनुसार रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी। तहरीर के आधार पर पिता को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


पूर्व में भी हो चुकी है घटनाएं, आरोपी को हुई थी फांसी की सजा
पूर्व में भी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लहरपुर में पिछले वर्ष ही पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इसके अलावा पिसावां में भी एक युवक ने अपनी मानसिक रूप से कमजोर पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि ऐसे मामलों में कोर्ट का रुख भी सख्त देखा गया है। वर्ष 2020 में एक युवक ने अपनी पुत्री का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में 2023 में कोर्ट ने आरोपी पिता को फांसी की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें