सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम चल रही सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में जिलेभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, कबड्डी व फुटबाॅल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
कबड्डी जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता सीतापुर और सिधौली के बीच खेली गई। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें सीतापुर की टीम ने बाजी मारी। जूनियर बालक 100 मीटर की दौड़ में नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राहुल द्वितीय और अमन यादव तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में नीरज राज प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और तीसरे स्थान सचिन विश्वकर्मा रहे। 800 मीटर की दौड़ में फरहान रजा ने प्रथम, नैमिष द्वितीय व सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में शुभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वैभव प्रसाद व तृतीय स्थान पर दिव्यांश त्रिवेदी रहे।
सीनियर बालक वर्ग में इमरान प्रथम, सचिन विश्वकर्ता द्वितीय व आशीष गिरी तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मान सिंह प्रथम, सूरज द्वितीय व रामबाबू ने तृतीय स्थान पाया। 150 मीटर दौड़ में सूरज कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय व दिवाकर तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आशीष गिरि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज कमल सिंह द्वितीय व तृतीय स्थान पर सचिन रहे। विजयी खिलाड़ियों को जिला खेल प्रभारी अधिकारी संजीव सिंह ने मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।