मिश्रिख (सीतापुर)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा को मंगलवार को प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। वहीं तहसील चौराहे पर तहसील के अधिवक्ताओं ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति व केयर टेकर मोहम्मद युनूस का पुतला फूंका।
मंगलवार को संगठन के जिला व प्रखंड पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद से इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार व हिंसा को तत्काल रोकने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि हिंदू-मंदिरों में तोड़फोड़, हिंदू घरों को जलाने व लूटपाट करने आदि की घटनाओं से हिंदू आहत हैं। ज्ञापन में वहां हिंदुओं की रक्षा-सुरक्षा के लिए मुकम्मल प्रबंध करने की मांग की गई। इस मौके पर आचार्य विमल बजरंगी, देवेश पांडेय, शशिकांत मिश्रा, अनुराग तिवारी, लवकुश, अभिषेक, अतुल, अकित, शुभम, दिवाकर आदि मौजूद रहे।