फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: गणेश महोत्सव के दौरान पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, एक महिला की मौत, कई घायल

Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिर गया। हादसे के वक्त गणेश उत्सव चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
धर्मशाला का छज्जा गिरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिर गया। हादसे के वक्त गणेश उत्सव चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन


आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणपति महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अचानक से छज्जा गिर गया। हादसे में उमा कपूर (50) की मृत्यु हो गई। वहीं, करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है।

गणेश उत्सव के दौरान हुई बारिश, तिरपाल में भरे पानी की वजह से टूटा रेलिंग का छज्जा
इस धर्मशाला के अंदर स्थापित गणेश प्रतिमा का स्थानीय लोगों द्वारा पूजन/अर्चन किया जा रहा था। अचानक से आई तेज बारिश के कारण आंगन में लगाए गए तिरपाल में अंदर पानी भर जाने से तिरपाल में वजन हो गया। इसी वजह तीसरी मंजिल पर रेलिंग  का छज्जा कर टूटकर नीचे बैठे लोगों के ऊपर गिरा। इसमें उमा कपूर की मौत हो गई। वहीं, निधि पत्नी जितेंद्र, कनिका गुप्ता पुत्री आदर्श गुप्ता, बिन्नी कोहली पत्नी तरुण कोहली, अदिति वाजपेई पुत्री बबलू बाजपेई, सभासद विजयलक्ष्मी नगर, नीति मल्होत्रा उत्तरी पत्नी दिलीप कुमार मल्होत्रा व उमा कपूर पत्नी शम्मी कपूर व अन्य चार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें