फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर बीएसए-प्रिंसिपल विवाद: बेल्ट कांड के आरोपी प्रधानाचार्य को जमानत, एक शिक्षिका भी चल रही हैं सस्पेंड

Mon, 06 Oct 2025 02:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Sitapur BSA-Principal: बीते दिनों सीतापुर बीएसए ऑफिस में एक प्रिंसिपल के द्वारा बीएसए पर बेल्ट चलाने का वीडियो सामने आया था। अब इस मामले में आरोपी को जमानत मिल गई है। 
विज्ञापन
सीतापुर प्रिंसिपल-बीएसए विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसए कार्यालय में 23 सितंबर को बीएसए को बेल्ट से पीटने वाले प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा को सोमवार को जिला जज कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि अभी उनकी रिहाई का परवाना जेल नही पहुंचा है। बता दें कि शहर कोतवाली पुलिस ने विवेचना में  जानलेवा हमले की धारा हटाने की संस्तुति की थी। यही उनकी जमानत का आधार बना। जिला जज कुलदीप सक्सेना ने शिक्षक को जमानत दे दी है।
विज्ञापन


एक अध्यापिका को लेकर हुआ था विवाद
यह पूरा विवाद में केंद्र में अवंतिका गुप्ता का नाम सामने आया था। उनकी अवकाश को लेकर बीएसएस और स्कूल के प्रिंसिपल के बीच विवाद हुआ था। उसी बात की पूछताछ के लिए प्रिंसिपल को बुलाया गया था, बाद में यह बातचीत विवाद में बदल गई। 

शिक्षिका भी चल रही हैं निलंबित
मामले के आगे बढ़ने के बाद शासन के द्वारा शिक्षिका अवंतिका गुप्ता को भी निलंबित कर दिया गया। इसके पहले घटना के तुरंत बाद प्रिसिंपल को निलंबित करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें